Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 व 12 अप्रैल को लाजपत भवन में होगा बंगला-मेला:सिंगर अनिर्बान भट्टाचार्य बजाएंगे बैंड, भास्कर चटर्जी उद्घाटन करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था उत्सारण की ओर से 11 व 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश बंगला मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। मोतीझील स्थित लाजपत भवन लॉन में होने वाले आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी और शहरवासियों को बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर एप है। अनिर्बान भट्‌टाचार्य देंगे परफार्मेंस आयोजकों के अनुसार मेले के साथ ही पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड द्वारा बुक फेयर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें साहित्य प्रेमियों के लिए विभिन्न पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध रहेगा। इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण कोलकाता का मशहूर डांस ग्रुप दर्पण और प्रसिद्ध अभिनेता-गायक अनिर्बान भट्टाचार्य का बैंड हूलिगंजम रहेगा। इसके अलावा शहर के स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे। अभिनेता भास्कर चटर्जी करेंगे उद्घाटन मेले का उद्घाटन 11 अप्रैल को अभिनेता भास्कर चटर्जी और साहित्यकार नंदिनी चटर्जी द्वारा किया जाएगा। मेले में बंगाली व्यंजनों के साथ खान-पान के स्टॉल और पारंपरिक हस्तशिल्प की दुकानों की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। आयोजन को सफल बनाने में शुभाशीष गुप्ता, समीर चक्रवर्ती, पुष्पल बनर्जी, चंदन चक्रवर्ती, डॉ. देवाशीष देवराय, प्रवीर सरकार व सुमित मुखर्जी सहित कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव मृदुल घोष विश्वास करेंगे, जबकि पीआर की जिम्मेदारी पुलक भट्टाचार्य संभालेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स का चुनाव सम्पन्न:एन.डी.द्विवेदी को चुना गया राष्ट्रीय अध्यक्ष ,58 सालों बाद यूपी को मिला नेतृत्व
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के चिल्हिया बाजार में श्रीमद्भागवत कथा शुरू:501 महिलाओं ने सिर पर कलश रख करके निकाली यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment