Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर के चिल्हिया बाजार में श्रीमद्भागवत कथा शुरू:501 महिलाओं ने सिर पर कलश रख करके निकाली यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के चिल्हिया बाजार में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत यज्ञ ज्ञान कथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग पंद्रह सौ महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं सिर पर 501 कलश धारण कर नंगे पांव श्रद्धा भाव के साथ यात्रा में चल रही थीं। कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर चिल्हिया शहीद भगत चौराहे पहुंची। यहां विभिन्न तीर्थ स्थलों और बनगंगा नदी से लाए गए पवित्र जल से भरे ड्रम रखे गए थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महिलाओं ने अपने कलशों में यह पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया और पुनः यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। यज्ञ स्थल पर कथावाचक डॉ. संत इन्द्रदेव जी महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कलशों को वेदियों पर स्थापित कराया। इस दौरान परिसर में मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवक बाइक पर धर्म ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। वे 'हारे के सहारे श्याम हमारे', 'जय श्रीराम' और 'जय श्रीश्याम' के जयघोष कर रहे थे। महिलाएं और नवयुवतियां एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रही थीं और भजन-कीर्तन गाती हुई आगे बढ़ रही थीं। शोभायात्रा में एक सजे हुए रथ पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की फूलों से सजी झांकी भी शामिल थी। इस धार्मिक आयोजन में यजमान डॉ. राम प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र नारायण विश्वकर्मा, घनश्याम गुप्ता, संजय कुमार, सुभाष, शनि, अंकित त्रिपाठी, तौलेश्वर, राहुल वर्मा, संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 व 12 अप्रैल को लाजपत भवन में होगा बंगला-मेला:सिंगर अनिर्बान भट्टाचार्य बजाएंगे बैंड, भास्कर चटर्जी उद्घाटन करेंगे
    Next Article
    घाटमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, एसीपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment