Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 साल बाद मिला लापता बेटा:जालौन पुलिस ने कौशांबी के मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को परिवार से मिलाया

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन पुलिस ने 12 साल पहले लापता हुए एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया है। डकोर थाना की मिशन शक्ति टीम ने कौशांबी निवासी मानसिंह राजपूत को उसके पिता शंकरलाल राजपूत के सुपुर्द किया। यह घटना शनिवार, 7 मार्च 2026 की है, जब मिशन शक्ति टीम डकोर क्षेत्र में सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम डकोर में एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। टीम ने उससे बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी पहचान स्पष्ट नहीं बता पाया। टीम उसे डकोर थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ले आई और धैर्यपूर्वक पूछताछ की। बातचीत में व्यक्ति ने अपने जिले का नाम कौशांबी बताया। इसके बाद डकोर थाना टीम ने कौशांबी के विभिन्न थानों से संपर्क कर उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। लगातार प्रयासों के बाद व्यक्ति की पहचान मानसिंह पुत्र शंकरलाल राजपूत (लगभग 40 वर्ष) निवासी ग्राम दुल्हनियापुर, कोतवाली व जनपद कौशांबी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मानसिंह के पिता शंकरलाल राजपूत डकोर थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है और करीब 12 साल पहले घर से लापता हो गया था, जिसकी काफी खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मिशन शक्ति टीम ने मानसिंह को उसके परिजनों को सौंप दिया। 12 साल बाद अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जालौन पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस के इस कार्य को संवेदनशीलता और मानवता का उदाहरण बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार:बांदा पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा, हथियार भी बरामद
    Next Article
    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लखनऊ जाने से रोकी गईं:डुमरियागंज में धरने पर बैठीं, अपनी मांगों पर अड़ीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment