Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में अप्रैल से शुरू होगा एंट्रेंस प्रोसेस:कुलपति ने दिया निर्देश, समय से तैयारी पूरी करें विभाग

    1 hour ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि आने वाले एकेडमिक सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल महीने से की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग के ब्रॉशर जल्द तैयार करें। जिनमें कोर्स, विभाग की उपलब्धियों, शोध कार्यों और अन्य एकेडमिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण शामिल हो। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग पोस्टर, ब्रोशर और अन्य माध्यमों से अपने पाठ्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार की प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संभावनाओं की जानकारी पहुंच सके। इसके साथ ही कुलपति ने यह भी निर्देश दिया कि जिन विभागों को किसी पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या या फीस संरचना में परिवर्तन का प्रस्ताव देना है। वे एक सप्ताह के भीतर अपना प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दें। ताकि उसे संबंधित निकायों से समय पर अनुमोदित कराया जा सके। बैठक में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा-गोरखपुर विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में कार्य कर रहा है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के साथ-साथ हमें अपने पाठ्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से छात्रों तक पहुंचाना होगा। जिससे विश्वविद्यालय की एकेडमिक पहचान और अधिक मजबूत हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में विदेशी छात्रों के प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी:मई तक एडिशन सम्पन्न कराने का रखा गया लक्ष्य,1100 सीटों पर होगा आवेदन
    Next Article
    वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर के घर 8 राउंड फायरिंग:5 युवकों ने पिस्टल से बरसाईं गोलियां, 5 पर केस; 3 से पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment