Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर अरेस्ट:नाम और वेश-भूषा बदलकर महाराजगंज में रह रहा था, नेपाल में बनाए था ठिकाना

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 2013 में काकादेव थाना क्षेत्र में दो लूट और एक आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे उस समय गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सन 2014 में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद वह फरार हो गया था। काकादेव थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी को छपेड़ा पुलिया के पास से पकड़ा है। नाम और वेश बदलकर रह रहा था डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया- रावतपुर गांव के शाही मस्जिद के रहने वाला सद्दाम (32) सन 2014 से फरार था। पुलिस ने पहले उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया। फरारी के दौरान आरोपी नाम और वेश बदलकर सुनौली (महराजगंज) और नेपाल में रह रहा था। वह मेलों में सामान बेचकर अपना गुजारा करता था। काफी समय से क्राइम ब्रांच और काकादेव पुलिस उसकी तलाश में लगी थीं। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन कॉरिडोर और फ्लाईओवर से बदलेगी लखनऊ की तस्वीर:विधायक नीरज बोरा बोल- सड़क, सीवर-ट्रैफिक सुधार में हुआ बड़ा काम
    Next Article
    नाबालिग ने बंद रेलवे क्रॉसिंग स्केटिंग से पार की, VIDEO:शाहजहांपुर में जीआरपी ने पिता को थाने बुलाया, समझाकर छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment