Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग ने बंद रेलवे क्रॉसिंग स्केटिंग से पार की, VIDEO:शाहजहांपुर में जीआरपी ने पिता को थाने बुलाया, समझाकर छोड़ा

    8 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक नाबालिग लड़के ने बंद रेलवे क्रॉसिंग को स्केटिंग करते हुए पार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने संज्ञान लिया और नाबालिग के पिता को बुलाकर सख्त हिदायत दी। यह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को हुई। ट्रेन आने के कारण क्रॉसिंग बंद थी और दोनों तरफ बैरियर लगे हुए थे। कई वाहन चालक क्रॉसिंग खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग लड़का स्केटिंग करते हुए आया। उसने बंद बैरियर के नीचे से झुककर क्रॉसिंग पार की। पटरियों पर वह उछलकर आगे बढ़ा और दूसरे बैरियर को भी इसी तरह पार कर गया। आसपास खड़े लोग उसकी इस हरकत को देखते रहे। घटना के समय एक अन्य युवक नाबालिग का वीडियो बना रहा था। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू की और नाबालिग की पहचान की। पता चला कि वह 11वीं कक्षा का छात्र है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के पिता को थाने बुलाया गया था। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई हरकत दोबारा की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर अरेस्ट:नाम और वेश-भूषा बदलकर महाराजगंज में रह रहा था, नेपाल में बनाए था ठिकाना
    Next Article
    बिजनौर में शनिवार को मनाई जाएगी ईद:सुबह 8 बजे ईदगाह में अदा होगी ईद उल फितर की नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment