Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    120 फीट ऊंची टंकी पर जहर लेकर चढ़ा युवक, VIDEO:प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर अड़ा, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    4 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में रविवार को एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर 120 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने खुद पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। यह घटना खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा में हुई। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक के हाथ में जहरीली दवा भी थी और वह नीचे उतरने से इनकार कर रहा था। प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय और कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे सहित परिजन भी पहुंचे। देखें 2 तस्वीरें… करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद, काफी समझाने-बुझाने और प्रेमिका के परिजनों से बातचीत का भरोसा देने के बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान कांटे क्षेत्र के चगेरा-मगेरा गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र अलगू के रूप में हुई। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस लड़की से युवक शादी की जिद कर रहा था, उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। युवक की एकमात्र मांग थी कि उसकी शादी उसी लड़की से करवाई जाए जिससे वह प्यार करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में उतरेगा अभिभावक संघ:वाराणसी में किताब-कापियों के नाम पर हो रही वसूली, DM से मिलेंगे
    Next Article
    Asha Bhosle Last Wish: 'मैं मोक्ष प्राप्त करूंगी, जहां...', ये थी आशा भोसले की आखिरी इच्‍छा, दिग्गज सिंगर ने ऐसे जताई थी मरने की ख्‍वाहिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment