Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में उतरेगा अभिभावक संघ:वाराणसी में किताब-कापियों के नाम पर हो रही वसूली, DM से मिलेंगे

    6 hours ago

    2

    0

    नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत होते ही प्राइवेट स्कूलों का मनमाना रवैया शुरू हो गया है। फीस वृद्धि व किताबों और ड्रेस के नाम पर चिह्नित दुकानों पर भेजा जा रहा है ताकि स्कूलों को मोटा कमीशन मिल सके। इसका विरोध करने के लिए अभिभावक संघ का गठन किया गया है। इस संबंध में रविवार को जवाहर नगर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के निजी स्कूलों द्वारा फीस, किताब, स्टेशनरी, ड्रेस एव अन्य गतिविधियों के नाम पर लिए जा रहे अधिक शुल्क का विरोध किया गया। बैठक में स्कूलों के इस मनमानी पूर्ण रवैये से विद्यार्थी और अभिभावक दोनों त्रस्त एवं पीड़ित हैं। ऐसी स्थिति में काशी के अभिभावकों की लड़ाई लड़ने के लिए काशी अभिभावक संघ का गठन किया गया और यह तय हुआ है 15 अप्रैल को जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। DM के सामने रखेंगे ये मांग अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से यह मांग करेगा कि सभी निजी स्कूल अपने फीस का विवरण अपने बेबसाइट पर डालें। दूसरा- रिएडमिशन की फीस को वापस कर उनके मासिक शुल्क में समाहित किया जाए। एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तक अनिवार्य हो और 25 प्रतिशत गरीब बच्चो का दाखिला सुनिश्चित हो साथ ही उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए। बैठक में डॉ. शम्मी कुमार सिह, अभिषेक श्रीवास्तव, महानगर मंत्री हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी राजेश सिह, काशी सिह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र पांडेय, राहुल नागवानी, अंकित सेठ, गणेश रावत आदि रहे। संचालन राजेश सिंह राजपूत ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेजाब फेंकने की धमकी से डरी किशोरी ने जहर खाया:आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
    Next Article
    120 फीट ऊंची टंकी पर जहर लेकर चढ़ा युवक, VIDEO:प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर अड़ा, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment