Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12लाख न मिलने पर रिटायर्ड CRPF जवान टावर पर चढ़ा:बुलंदशहर में दो लोगों को दिया था उधार, वापस न मिलने पर 1 घंटे तक काटा बवाल; पुलिस ने समझाकर उतारा

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव खनोदा में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीआरपीएफ का रिटायर्ड हेड कांस्टेबल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जवान ने आरोप लगाया कि दो लोगों पर उसके 12 लाख रुपए से अधिक बकाया हैं, जो वे वापस नहीं कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त भंवर सिंह पुत्र राजपाल ने गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बार-बार मांगने के बावजूद उन्हें अपने पैसे नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और वो तनाव में हैं। भंवर सिंह ने बताया कि वर्ष 1992 में रिटायर हुए थे। वर्ष 2025 में इनका पोता बनारस में बीमारी के कारण मरा था। उसी ने लॉटरी के लिए यह पैसे दिए थे। अब वह गांव में रहकर ही खेती-बाड़ी करते हैं। भंवर सिंह ने आरोप लगाया कि इसी आर्थिक तंगी के कारण उनकी पोते की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दो लोगों पर उनके 12 लाख रुपए से अधिक बकाया हैं, जिसके चलते उनका पूरा परिवार परेशानी में है। भंवर सिंह के टावर पर चढ़ने की सूचना पर आहार थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल पर भंवर सिंह से बात की और उनकी समस्या सुनी। काफी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी ने भंवर सिंह को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह ने भंवर सिंह को उनके पैसे वापस दिलाने और कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद, भंवर सिंह को थाने ले जाया गया, जहां इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है। थाना अध्यक्ष अहार भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि भंवर सिंह की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं एस ओ भुवनेश कुमार सिंह पैरामिलिट्री में रहे हैं उन्होंने टावर पर चढ़े भंवर सिंह को समझाया कि वह भी पैरामिलिट्री में नौकरी कर चुके हैं उनके समझाने पर उतरकर भंवर सिंह नीचे आए। उन्होंने बताया कि इनकी बैंक की पासबुक मंगाई जा रही है। उससे मिलान किया जा रहा है कि कब कितने रुपए दिए गए हैं उसके बाद तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस सिस्टम की तरह तैनात होंगी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की सेना:हर जिले में होंगे 27 गुट, महामंडलेश्वर बोले-गौ माता की रक्षा के लिए जान भी दे सकते है
    Next Article
    Delhi Budget Live: सीएम रेखा गुप्ता पेश कर रही हैं दिल्ली का बजट, कई बड़े ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment