Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 अप्रैल को वृहद रोजगार मेले की तैयारी तेज:मेरठ मंडल से 2100 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बैठक में अधिकारियों ने बनाई रणनीति

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित वृहद रोजगार मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ। इस मेले के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रहेंगे, जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 10 अप्रैल को संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिक्षु) मेरठ मंडल व नामित नोडल अधिकारी आशीष कुमार (सहायक निदेशक) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेरठ मंडल के सभी राजकीय व निजी आईटीआई के प्रधानाचार्य, प्रशिक्षण प्रदाताओं के प्रतिनिधि, पीआईए और डीडीयू-जीकेवाई से जुड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। तय किया गया कि मेरठ मंडल से कुल 2100 अभ्यर्थी मेले में शामिल होंगे, जिनमें मेरठ से 1200, गाजियाबाद से 500, हापुड़ से 300, बुलंदशहर से 300 और बागपत से 300 अभ्यर्थी भाग लेंगे। रोजगार मेले में मेरठ मंडल के विभिन्न जनपदों से करीब 50 कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनके पास कुल 6922 रिक्तियां उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में नोडल प्रधानाचार्य के निर्देशन में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग कराएं। बैठक के दौरान मेरठ के नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और बताया कि निदेशालय लखनऊ द्वारा उन्हें इस मेले के लिए सहायक नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि समन्वित प्रयासों से रोजगार मेले को सफल बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में रिश्वत लेते JE-लाइनमैन गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर 20 हजार रुपए लेते पकड़ा, FIR की धमकी दी थी
    Next Article
    नोएडा में 1 करोड़ के फ्लैट की बालकनी गिरी:छज्जे का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा, युवती बोली- बाल-बाल बची जान; 28 हजार किराया देते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment