Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में रिश्वत लेते JE-लाइनमैन गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर 20 हजार रुपए लेते पकड़ा, FIR की धमकी दी थी

    5 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने एक युवक पर बिजली चोरी का आरोप लगाकर कार्रवाई की धमकी दी थी। उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी लगातार उस पर दबाव बनाते रहे थे। बाद में उन्होंने कहा- 20 हजार रुपए दे दो, मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के आधार पर टीम ने केमिकल लगे नोट देकर जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी रिश्वत ले रहे थे, टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला मंडुआडीह थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… बिजली चोरी का आरोप लगाकर 50 हजार रुपए मांगे मंडुआडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले शुभम श्रीवास्तव ने बताया- बकाया बिजली बिल के कारण उनके घर की बिजली काट दी गई थी। बिजली कटने के बाद वह शिकायत लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा। इसी बीच जेई नवनीत यादव उनके घर जांच के लिए आए। जांच के दौरान जेई ने शुभम पर बिजली चोरी का आरोप लगाया। कहा कि- उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाते हुए उन्होंने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में कहा कि 20 हजार रुपए देने पर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा। शुभम ने बताया कि उन्होंने पैसे देने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी, लेकिन आरोपी लगातार उन पर दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन टीम को लिखित शिकायत दी। एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट देकर बिछाया जाल शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरी योजना बनाई और उन्हें केमिकल लगे नोट दिए। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सूचना देने के बाद शुभम को तय स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए। निर्धारित योजना के तहत शुभम मंडुआडीह पावर हाउस पहुंचे। जहां जेई नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण पहले से ही इंतजार कर रहे थे। तय अनुसार शुभम ने दोनों को 20 हजार रुपए दिए। तलाशी के दौरान 20 हजार रुपए बरामद जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए, मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान नवनीत यादव के पास से 20 हजार रुपए बरामद हुए। इसके अलावा उसकी जेब से कुछ अन्य नकदी भी मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज का जेई औरैया में रिश्वत लेते गिरफ्तार औरैया में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर फफूंद केशमपुर सब स्टेशन पर की गई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए सदर कोतवाली ले गई। पुलिस के अनुसार, इन पर एक उपभोक्ता से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता दीपक बाबू पुत्र वीरेंद्र कुमार सेहदपुर फफूंद गांव के निवासी हैं और दिल्ली-एनसीआर में फूड विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पढ़ें पूरी खबर... ----------------------- ये खबर भी पढ़ें….. 'किसी ने पत्नी तो किसी ने बहन बनाकर दरिंदगी की':गोरखपुर में छात्रा से 10 लोगों ने रेप किया, दर्द बयां करते-करते रो पड़ी ऑटो चलाने वाले मुकेश ने शादी का झांसा दिया। मेरी मांग में सिंदूर भरा। वह होटलों में मुझे पत्नी बनाकर ले जाता। वहां 4-4 घंटे रहकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एमबीए की पढ़ाई कर रहा मानवेंद्र मुझे अपने कमरे पर ले गया। मकान मालिक से बताया कि छोटी बहन आई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यक्ष’ एप से स्मार्ट पुलिसिंग को मिली धार:लूट-अपहरण में चौंकाने वाला सच सामने लाया, बुजुर्ग को झूठे केस से बचाया
    Next Article
    13 अप्रैल को वृहद रोजगार मेले की तैयारी तेज:मेरठ मंडल से 2100 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बैठक में अधिकारियों ने बनाई रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment