Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 मंत्रियों की सीटों पर नए चेहरे बने पहली पसंद:डिप्टी सीएम की सीट पर सपा नंबर वन; यूपी के मंत्रियों की सीटों का हाल

    2 hours ago

    1

    0

    दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया है कि यूपी के 40 में से 33 मंत्रियों को जनता दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती। सिर्फ 3 मंत्रियों को दोबारा टिकट देने के लिए ‘हां’ बोला है, जबकि 3 मंत्रियों पर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके। 4 मंत्रियों को जनता ने उनके खराब व्यवहार के कारण पसंद नहीं किया। सर्वे में विधायकों को पसंद करने या नापसंद करने की वजह भी पूछी गई थी। व्यवहार के कारण इन मंत्रियों को जनता ने नकार दिया- योगी कैबिनेट में कुल 54 मंत्री हैं। इनमें 14 एमएलसी हैं, जो सीधे निर्वाचित नहीं हैं। मुख्यमंत्री समेत 40 विधायक हैं। भास्कर सर्वे में जनता ने सभी 12 कैबिनेट मंत्रियों, 9 में से 8 स्वतंत्र प्रभार और 17 में से 16 राज्य मंत्रियों को नापसंद किया। इनमें वो मंत्री शामिल नहीं हैं, जो एमएलसी हैं। मुख्यमंत्री अपनी सीट पर लोकप्रिय बने हैं… भास्कर सर्वे रिजल्ट में गोरखपुर शहर से विधायक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता ने सबसे लोकप्रिय बताया है। गोरखपुर शहर सीट पर उन्हें 89% लोगों ने दोबारा विधायक बनाने के लिए 'हां' बोला है। मुख्यमंत्री की सीट पर लोगों ने बतौर पार्टी भी भाजपा को ही पहली पसंद बताया है। इन 3 मंत्रियों के कामकाज से जनता खुश दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे परिणाम में 3 मंत्रियों के कामकाज से जनता खुश हैं- अब 13 उन मंत्रियों के नाम जान लेते हैं, जहां नए चेहराें ने इन्हें पीछे कर दिया… 2 मंत्री अपनी सीट पर तीसरे पायदान पर रहे सर्वे में ललितपुर की महरौनी सीट से विधायक और राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी को लोगों ने तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया। पहली पसंद में बाबू वंशीधर और इंजीनियर भगीरथ को दूसरे नंबर पर पसंद किया। कुछ ऐसा ही अकबरपुर-रनिया की विधायक प्रतिभा शुक्ला के साथ हुआ है। वह भी अपनी सीट से तीसरे नंबर पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष की सीट पर महाना नापंसद, लेकिन भाजपा नंबर-1 यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को लोगों ने विधायक कैंडिडेट के रूप में पसंद नहीं किया। हालांकि कानपुर जिले की उनकी महाराजपुर सीट पर लोगों ने भाजपा को पहली पसंद बताया। डिप्टी सीएम सहित 9 मंत्रियों की सीट पर सपा पहली पसंद बनी 29 मंत्रियों की सीटों पर भाजपा पहली पसंद सर्वे रिजल्ट में 6 कैबिनेट मंत्रियों लक्ष्मीनारायण, नंद गोपाल 'नंदी', सुरेश खन्ना, बेबीरानी मौर्य, सूर्य प्रताप शाही और योगेंद्र उपाध्याय की सीटो पर भाजपा पहली पसंद बनी। 7 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों गिरीश चंद्र यादव, नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर सिंह, असीम अरुण और गुलाब देवी की सीटों पर भी लोगों ने भाजपा पार्टी को पहली पसंद बताया। 16 राज्य मंत्रियों मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गोंड, बल्देव सिंह औलख, अजीत पाल, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू, संजय सिंह गंगवार, ब्रजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर 'गुरु', रजनी तिवारी, सतीश चंद्र शर्मा और विजय लक्ष्मी गौतम की सीट पर लोगों की पहली पसंद भाजपा बनी। इन सीटों पर मंत्रियों के चेहरों को जनता ने नकार दिया। सर्वे में इसका कारण विकास नहीं करना बताया। वहीं, एकमात्र आरएलडी के कैबिनेट की बात करें तो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार को जनता ने नकार दिया, लेकिन उनकी सीट पुरकाजी पर जनता ने आरएलडी को पसंद किया। 5 महिला मंत्रियों को नकारा, लेकिन पार्टी भाजपा ही पसंद योगी कैबिनेट में 5 महिला विधायक मंत्री हैं। इनमें आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य कैबिनेट और चंदौसी की गुलाब देवी स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री हैं। तीन महिला राज्य मंत्री हैं। इनमें अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला, शाहाबाद से रजनी तिवारी और सलेमपुर से विजय लक्ष्मी शामिल हैं। भास्कर सर्वे रिजल्ट में जनता ने इन पांचों महिला मंत्रियों को नकार दिया। हालांकि उनकी सीट पर भाजपा को जनता ने पहली पसंद बताया। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें - यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद, सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पढ़िए पूरी खबर... भास्कर सर्वे यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद: सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- गुंडे पंचर की दुकान लगाएंगे:यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती, मस्जिदों से आवाज नहीं आती, VIDEO
    Next Article
    हर्षा ने संन्यास लिया, IITian बाबा ने शादी की:माला बेचने वाली लड़की शादी करके फंसी; महाकुंभ के 3 चेहरे फिर से चर्चा में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment