Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत:इंजेक्शन से रिएक्शन का आरोप, पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक संचालक पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रजनी (28) पत्नी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फिरोजाबाद के सिरसागंज की निवासी थी और इन दिनों मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके आई हुई थी। अचानक पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे भांवत चौराहे स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे थे। मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि क्लीनिक पर मौजूद कथित डॉक्टर आशीष तिवारी ने बिना पर्याप्त जांच के रजनी को इंजेक्शन लगा दिया। परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगते ही महिला को रिएक्शन हुआ और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम महिला की हालत गंभीर होते ही क्लीनिक में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। रजनी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। उनके पति गाजियाबाद में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि अगर सही इलाज मिलता और लापरवाही नहीं होती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में खुलेआम फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट:अस्पतालों की लापरवाही से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
    Next Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण पर एक्शन:गोसाईंगंज में 2 प्लॉटिंग ध्वस्त, दूसरे इलाकों में अवैध रूप से बने व्यावसायिक निर्माण सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment