Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 साल के लड़के को स्कॉपियो में खींच ले गए:प्रयागराज में भाई के सामने घटना, बोला- चेहरे पर नकाब बांध रखा था गाड़ी में बैठे लोगों ने

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के में शुक्रवार सुबह 13 वर्षीय बालक के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि मामले की जांच के दौरान बालक के बड़े भाई के बयान में विरोधाभास सामने आने से घटना की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। पुलिस के अनुसार लापता बालक की पहचान अंकित (13) पुत्र सोनकरण निवासी बेलवा गोठी के रूप में हुई है। उसके 15 वर्षीय बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ था, तभी कुछ लोग उन्हें एक स्कॉर्पियो वाहन में जबरन बैठाकर ले गए। आरोप है कि कुछ दूरी तक ले जाने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ दिया, जबकि उसके भाई अंकित को अपने साथ लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ शुरू की। साथ ही कथित स्कॉर्पियो वाहन और बालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि जांच के दौरान बड़े भाई के बयान में कई विरोधाभास सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में किशोर कभी यह कह रहा है कि वह ऑटो से घर वापस आया, जबकि दूसरे बयान में उसने बताया कि स्कॉर्पियो सवार लोग ही उसे गांव के बाहर तक छोड़कर गए थे। उसके बयान में लगातार बदलाव होने के कारण पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अपहरण की सूचना को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बड़े भाई से विस्तृत पूछताछ जारी है और उसके बयान की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। साथ ही लापता बालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों के स्पष्ट होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस बालक की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता मानकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अस्थमा-एलर्जी मरीजों को कराया विशेष योगाभ्यास:45 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल, योग सप्ताह के पांचवें दिन 180 से अधिक लोगों ने किया योग
    Next Article
    ऑटो ड्राइवर का मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी अरेस्ट:नंदलाल चौराहे में पत्थरबाजी करने में लुटेरा गया था जेल, 20 दिन पहले छूटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment