Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    135 जोड़ों का सामूहिक विवाह:संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ आयोजन

    3 hours ago

    1

    0

    संत कबीरनगर जिले के सियरासांथा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 135 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें से 132 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया, जबकि तीन जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार कराया गया। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना गरीब और बेसहारा परिवारों की बेटियों के विवाह के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता कर रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। इस दौरान हैंसर ब्लॉक प्रभारी कालिंदी चौहान, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल और जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद, किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:रामपुर में मुआवजे समेत आठ सूत्रीय मांगों पर आश्वासन
    Next Article
    लड़कों संग खेली अनुष्का का टीम इंडिया में चयन:ग्वालियर की बेटी अब भारत की जर्सी पहनेगी; साउथ अफ्रीका में टी-20 सीरीज खेलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment