Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद, किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:रामपुर में मुआवजे समेत आठ सूत्रीय मांगों पर आश्वासन

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने प्रदर्शन किया। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से गेहूं की फसल को हुए भारी नुकसान को लेकर किसानों में खासा आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों तक पहुंचकर विरोध जताया। किसानों की आवाज सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और उनसे वार्ता की। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। तेज हवाओं के कारण फसल खराब जिसके बाद किसानों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह गिर गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन सर्वे कराकर जल्द से जल्द उचित मुआवजा दे। प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने स्वास्थ्य विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में फर्जी अस्पताल, अल्ट्रासाउंड सेंटर और लैब धड़ल्ले से चल रहे हैं, जहां अवैध वसूली की जा रही है, जिससे आम लोगों की जान खतरे में है। सही बिल की जानकारी इसके अलावा, किसानों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को भी गलत बताते हुए इसे हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को सही बिल की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान संगठन में कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में युवक खेत पर जाते समय गिरा, मौत:पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
    Next Article
    135 जोड़ों का सामूहिक विवाह:संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment