Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "14 वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित आसपास के ग्रामों के स्थानीय नागरिकों को मिलेगी टोल शुल्क से मुक्ति"

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ/ जेवर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व तथा आगामी 17 सितंबर 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जेवर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात मिलने जा रही है।यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण और संचालन के बाद से ही, लगभग विगत 14 वर्षों से जेवर क्षेत्र के स्थानीय निवासी एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क से राहत की मांग करते आ रहे थे। इस मांग को लेकर समय-समय पर क्षेत्र के अनेक किसान भाइयों, सामाजिक प्रतिनिधियों तथा विभिन्न किसान संगठनों द्वारा भी लगातार प्रयास किए गए। स्थानीय नागरिकों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए अब जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा भी विगत समय में इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली सुरक्षा समूह की कंपनी के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता की गई। क्षेत्रवासियों की दैनिक आवागमन संबंधी समस्याओं, किसानों के योगदान तथा स्थानीय हितों को प्रमुखता से रखे जाने के बाद यह निर्णय हुआ है कि जेवर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित एवं आसपास के पात्र ग्रामों के स्थानीय नागरिकों को जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से मुक्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी।इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र स्थानीय नागरिकों को अपने स्थानीय निवासी होने का प्रमाण ,आधार कार्ड तथा वाहन की आरसी (RC) की प्रति लेकर 17 सितंबर तक जेवर टोल प्लाजा के मैनेजर/निर्धारित कार्यालय में अपने वाहन का पंजीकरण कराना होगा। आवश्यक सत्यापन एवं पंजीकरण पूर्ण होने के पश्चात निर्धारित व्यवस्था के अनुसार स्थानीय नागरिकों को टोल शुल्क मुक्त आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा “यह केवल टोल शुल्क से राहत का निर्णय नहीं है, बल्कि उन किसानों और स्थानीय नागरिकों के योगदान के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति भी है, जिनके सहयोग और त्याग से यमुना एक्सप्रेसवे तथा इस पूरे क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर बनी है। हमारे क्षेत्रवासी लगभग 14 वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रहे थे। हमारे अनेक किसान भाइयों और किसान संगठनों ने भी लगातार इस विषय को उठाया और इसके लिए प्रयास किए। आज उन सभी प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।”जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “यमुना एक्सप्रेसवे आज जेवर क्षेत्रवासियों के लिए केवल एक हाई-स्पीड मार्ग नहीं है, बल्कि जिला मुख्यालय, न्यायालय, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों, यमुना प्राधिकरण तथा अन्य शासकीय एवं आवश्यक संस्थानों तक पहुंचने का प्रमुख साधन बन चुका है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए बार-बार टोल शुल्क देना पड़ता था। इसी व्यावहारिक कठिनाई को ध्यान में रखते हुए मैंने यमुना प्राधिकरण और एक्सप्रेसवे प्रबंधन के साथ कई बार वार्ता की और स्थानीय नागरिकों की इस जायज मांग को उनके समक्ष रखा।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 17 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को मिलने जा रही यह सुविधा निश्चित रूप से एक नायाब तोहफा है। यह निर्णय सरकार की उस सोच को भी दर्शाता है, जिसमें विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के हितों और उनकी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।”उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा “सभी पात्र स्थानीय नागरिक अपने स्थानीय निवासी होने का प्रमाण तथा वाहन की आरसी की प्रति लेकर 17 सितंबर से पूर्व या बाद में भी जेवर टोल प्लाजा के मैनेजर के पास अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, जिससे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 17 सितंबर से इस सुविधा का लाभ प्राप्त किया जा सके।”विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय के लिए यमुना प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन तथा इस मांग को लंबे समय से उठाते आ रहे क्षेत्र के किसानों, किसान संगठनों और स्थानीय नागरिकों के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस विकास का लाभ स्थानीय नागरिकों तक भी प्रत्यक्ष रूप से पहुंचे।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Flood में 1,252 मौतें, Supreme Court और राजनीति से जुड़ी शाम की बड़ी खबरें
    Next Article
    Supreme Court ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ याचिका की खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment