Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास:खेत में बकरी चराते समय चार युवकों ने घेरा; बेहोश होने पर छोड़कर भागे

    12 minutes ago

    1

    0

    कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। गुरुवार को किशोरी खेत में बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के दौरान किशोरी बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी उसे खेत में छोड़कर भाग गए। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करते हुए खेत की ओर पहुंचे। वहां किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और किशोरी के बयान दर्ज किए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि आरोपी पहले भी उनकी नाबालिग बेटी को परेशान करते थे। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को भी बेटी खेत में बकरी चराने गई थी, तब उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बकरी चराने खेत गई थी किशोरी, चार युवकों ने घेरा परिवार के मुताबिक, किशोरी रोज की तरह खेत में बकरी चराने गई थी। आरोप है कि वहां चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत में वह बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पिता का आरोप- पहले भी बेटी को परेशान करते थे आरोपी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चारों युवक पहले भी उनकी नाबालिग बेटी को परेशान करते थे। पिता के अनुसार, 30 अगस्त को भी किशोरी खेतों में बकरी चराने गई थी, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। पिता का आरोप है कि इसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने दोबारा किशोरी को खेत में घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल पहुंची पुलिस, किशोरी के बयान लिए घटना की सूचना मिलने के बाद राजपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने किशोरी के बयान लिए और परिवार से भी घटना की जानकारी ली। पिता की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजपुर थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में जन्माष्टमी पर निकली विशाल प्रभातफेरी:जयकारों से गूंजा गुरसहायगंज, पुष्पवर्षा से स्वागत
    Next Article
    गाजियाबाद में 36 सेकेंड में AC का आउटडोर चोरी:चोर रात में ऑटो लेकर पहुंचे और रखकर ले गए, 500 मीटर दूर पुलिस थाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment