Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    144 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद:बलरामपुर पुलिस ने तकनीक की मदद से 35 लाख के फोन लौटाए

    8 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग का समन्वय दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल और CEIR टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 144 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। इन फोनों को उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 30 से 35 लाख रुपये आंकी गई है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिली। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अपराध डॉ. जितेन्द्र कुमार ने अभियान का पर्यवेक्षण किया। टीम ने भारत सरकार के ‘संचार साथी पोर्टल’ का प्रभावी उपयोग कर गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस किया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने बलरामपुर पुलिस, विशेषकर साइबर सेल और CEIR टीम की सराहना की। उन्होंने इसे पुलिस की सतर्कता, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक बताया। साइबर/CEIR टीम की अहम भूमिका रही इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया। अभियान में उपनिरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, उपनिरीक्षक प्रभात कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, पंकज कुमार और दिलीप अग्निहोत्री सहित समस्त थानों की साइबर/CEIR टीम की अहम भूमिका रही। बलरामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, ‘संचार साथी पोर्टल’ के माध्यम से भी ऑनलाइन रिपोर्ट की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि समय पर सूचना देने से मोबाइल बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। बलरामपुर पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस हर पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाना भवन सीट पर भाजपा से पहली पसंद सुरेश राणा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शेर सिंह राणा, बसपा से मुकेश सैनी; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
    Next Article
    चित्रकूट में ट्रक-बाइक की टक्कर में दो की मौत:शादी का सामान लेने जाते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment