Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में ट्रक-बाइक की टक्कर में दो की मौत:शादी का सामान लेने जाते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार

    8 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रक-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी है। यह हादसा देऊंधा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार इतनी गंभीर चोट आई की मौके पर मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शादी का सामान लेने जा रहे थे युवक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक बसिंघा गांव के निवासी थे और अपने घर में होने वाली शादी के लिए जरूरी सामान खरीदने जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इसी दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि मुन्ना सिंह उर्फ अरुण सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अपनी निजी गाड़ी से तत्काल रामनगर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवमणि त्रिपाठी के अनुसार, घायल की हालत बेहद नाजुक थी और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    144 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद:बलरामपुर पुलिस ने तकनीक की मदद से 35 लाख के फोन लौटाए
    Next Article
    बाबागंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरी पसंद बनी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, भाजपा से पवन गौतम पसंदीदा; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment