Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए:फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 149 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनमें 106 ईसीसीई एजुकेटर, जिला परियोजना कार्यालय/ब्लॉक संसाधन केंद्रों से संबद्ध 8 कार्मिक, 14 तकनीकी अनुदेशक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए 21 कार्मिक शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें निष्ठा व परिश्रम के साथ शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने लगन और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ईसीसीई एजुकेटर के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने विद्यालयों के शैक्षिक स्तर पर संतोष व्यक्त किया और नवचयनित कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध शिक्षण कार्य के लिए प्रेरित किया। सभी अतिथियों ने अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आकाश मिश्रा ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह, जितिन रंजन मिश्रा और बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी में गैंडा के लिए बनाया कीचड़ का तालाब:हिरन-शेर पानी की फुहारों में मस्ती कर रहे, कानपुर चिड़ियाघर में जानवारों का खास ख्याल
    Next Article
    कांग्रेस की 2 पार्षदों ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से किया इनकार, पुलिस ने दर्ज किया केस; जानें पूरा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment