Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajnath Singh का TMC पर सीधा प्रहार, बोले- West Bengal में विकास नहीं, सिर्फ विनाश हुआ है

    3 hours from now

    1

    0

    रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में पश्चिम बंगाल में विकास की जगह विनाश ही देखने को मिला है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सिंह ने दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी, जो जनता के मजबूत समर्थन को दर्शाती है। सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या कानून और संविधान ममता की इच्छा के अनुसार चलने चाहिए? पंद्रह साल बीत गए, फिर भी विकास की जगह बंगाल में विनाश ही देखने को मिला है - वोट बैंक की राजनीति तक सिमट गया है, जहां धर्म के आधार पर लाभ बांटे जाते हैं। इसे भी पढ़ें: Bengal में Amit Shah की TMC को सीधी चेतावनी- 5 मई के बाद गुंडों को उल्टा लटका देंगेराजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरी बंगाल में विकास के लिए केवल 900 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि मदरसों को विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस असंतुलन ने आज के युवाओं को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया है। इससे पहले, 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर बंगाल के खिलाफ कथित भेदभाव और राज्य सरकार की बजट प्राथमिकताओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार पिछले 15 वर्षों का अपना रिपोर्ट कार्ड पेश नहीं कर सकती।  इसे भी पढ़ें: इधर AAP MP Ashok Kumar Mittal को ED ने घेरा, उधर Raghav Chadha को Modi सरकार की ओर से मिल गया सुरक्षा घेराउन्होंने कहा कि टीएमसी अपने 15 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब देने में असमर्थ है, क्योंकि उसने वास्तविक कार्य करने के बजाय केवल अनैतिक कृत्य किए हैं, तो वह भला किस बात पर आपको जवाब दे सकती है? प्रधानमंत्री ने बजट आवंटन में उत्तर बंगाल के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मदरसों के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जबकि उत्तर बंगाल के विकास की उपेक्षा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Infosys ने किया बड़ा ऐलान: 7 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन Carlos Alcaraz को बनाया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर
    Next Article
    Delimitation पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला, बोले- OBC, दलितों की हिस्सा चोरी कर रहे PM Modi

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment