Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट:-4°C तापमान में दर्शन कर रहे श्रद्धालु, 6 महीने बाद भी घी से लबालब मिला घृत कंबल

    7 hours ago

    2

    0

    चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन शुरू हो गए हैं। सबसे पहले मंदिर में रावल ने प्रवेश किया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। अनुमान है कि पहले दिन - 4°C तापमान के बीच करीब 7 हजार लोग दर्शन करेंगे। कपाट खुलने के बाद अंदर पूजाएं शुरू हो गई हैं। यहां सबसे पहले बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जा रहे हैं। कपाट बंद होने के समय बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटा दिया गया है। बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि इस साल कंबल घी में लबालब मिला है, जो ये संकेत देता है कि पूरे साल मौसम अनुकूल रहेगा। धाम से जुड़ी PHOTOS… क्या है घृत कंबल- कैसे बनता है घृत कंबल माणा गांव की कुंवारी लड़कियां एक ही दिन में उपवास रखकर बनाती हैं। ऊन से बने इस कंबल को बद्री गाय के शुद्ध घी में अच्छी तरह डुबोया जाता है। कपाट बंद होने से पहले भगवान बद्रीविशाल की प्रतिमा को इसी कंबल से पूरी तरह ढक दिया जाता है और धाम 6 महीने के लिए बंद हो जाता है। इस दौरान बर्फबारी और माइनस तापमान में भी कंबल में लगा घी जमता नहीं है। कपाट खुलने पर जब कंबल हटाया जाता है, तो उसकी हालत को संकेत माना जाता है। अगर कंबल सही सलामत, नरम और घी से भरा मिले, तो इसे अच्छे मौसम, फसल और समृद्धि का संकेत माना जाता है। अगर कंबल सूखा, फटा या सिकुड़ा हुआ मिले, तो इसे संकेत माना जाता है कि बारिश कम हो सकती है, मौसम खराब रह सकता है और लोगों को खेती-बाड़ी या रोजमर्रा के काम में दिक्कतें आ सकती हैं। अब चारों धामों के कपाट खुल चुके बद्रीनाथ के कपाट खुलते ही अब श्रद्धालु उत्तराखंड में स्थित चारों धामों के दर्शन कर पाएंगे। इससे पहले अक्षय तृतीया के मौके पर 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे, जिसके तीन दिन बाद 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले गए। राज्य सरकार का दावा है कि इस बार यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है जिसके कारण 2025 के मुकाबले इस साल ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे। 2025 में करीब 51,06,346 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए थे। यह संख्या साल 2024 की तुलना में लगभग 4.35 लाख ज्यादा थी। वहीं, इस साल अभी तक 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत रिकॉर्ड तोड़ चीन-यूरोप को बनाया दीवाना, यूरोप भी बमबम, अमेरिका की निकाली काट!
    Next Article
    YRKKH: सालों पुराना धोखा आया सामने, अभीरा के पैरों तले खिसकी जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment