Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 राज्यों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट:राजस्थान में नौतपा के बीच ओले गिरे; यूपी में 100kmph की रफ्तार से तूफान आया

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 6 जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है। यहां आंधी का भी अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर में नौतपा के बीच शाम को ओले गिरे, लेकिन यहां दिन का अधिकतम तापमान 47.1°C रहा। यूपी में गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। हमीरपुर में तूफान के चलते अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिर गया। जिसमें 6 की मौत हो गई। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने और तूफान से 3 लोगों की मौत हुई है। मयूरभंज, क्योंझर, राउरकेला और अंगुल जिलों में 250 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ। कई पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग बोला- औसत बारिश का अनुमान 2 सेंटीमीटर घटा देश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। IMD के मुताबिक, 2026 में मानसून सीजन में देश में करीब 78 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। हालांकि एक महीने पहले IMD ने 80 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान जताया था। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। IMD के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. मोहपात्रा ने कहा कि इस साल देश में कुल बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 92% से घटकर करीब 90% रहने का अनुमान है। यह 2018 के बाद सबसे कम है। 2018 में सामान्य के मुकाबले 91% बारिश हुई थी। मौसम की डिटेल जानने से पहले नौतपा में पालतू जानवरों का ख्याल रखने वाली यह खबर पढ़ लीजिए… पेट्स को भी लग सकती है लू: डॉक्टर से जानें गर्मियों में क्या खिलाएं, कब घुमाएं और किन गलतियों से बचें? गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने का असर इंसानों के साथ जानवरों की सेहत पर भी पड़ता है। नौतपा में कई शहरों का तापमान 45°C पार कर रहा है। इससे डॉग्स और कैट्स जैसे पेट्स को हीट स्ट्रेस और हीट स्ट्रोक का रिस्क कई गुना बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों से गर्मी, बारिश-ओले गिरने की तस्वीरें… राज्यों में प्री-मानसून के चलते बारिश देश में नौतपा के बीच 10 राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी में ज्यादा बारिश के संकेत हैं। मानसून 5 दिन से अटका, 4 जून तक आ सकता है केरल में मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है। मानसून केरल के तट से 30-35 किमी दूर 5 दिन से अटका है और अगले दो-तीन दिन इसके आगे बढ़ने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 15 मई को कहा था कि केरल में सामान्य तारीख (एक जून) से 5 दिन पहले 26 मई को मानसून दस्तक देगा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के प्रेसिडेंट जीपी शर्मा का अनुमान है कि मानसून 3 से 4 जून को आ सकता है। मानसून 16 मई को अंडमान-आ गया था। राज्यों में हीटवेव की स्थिति 30 मई: 31 मई: राज्यों में मौसम का हाल 1. राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर में सबसे गर्म दिन राजस्थान में आज से गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये सिस्टम 1 जून तक राज्य में एक्टिव रहेगा। आज 12 जिलों में बारिश हो सकती है। गुरुवार को जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 6 जिलों में लू चलेगी, ओले भी गिरेंगे मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर समेत 6 जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को ओले गिर सकते हैं। मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। यहां पारा 43 डिग्री के ऊपर ही रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: 5 जिलों में आंधी के साथ बारिश, दिन में छाया अंधेरा बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को भी पूरे राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट है। खगड़िया में सुबह-सुबह बारिश हुई है। रोहतास में आंधी के साथ बारिश हो रही है। वहीं बक्सर में काले बादलों की वजह से सुबह-सुबह अंधेरा छा गया। पूरी खबर पढ़ें… 4. छत्तीसगढ़: लू के बीच आज बदल सकता है मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि इस बीच आज से अगले 2 दिनों तक आंधी बारिश की आशंका है। इससे पहले गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरे और जमकर बारिश भी हुई। पूरी खबर पढ़ें… 5. उत्तरप्रदेश: 75 जिलों में तूफान का अलर्ट, सहारनपुर में ओले गिरे, झांसी में यूनिपोल उखड़ा यूपी में नौतपा का असर नहीं दिख रहा है। भीषण गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। सहारनपुर में ओलों के साथ बारिश हुई। झांसी में 5 क्विंटल वजनी विज्ञापन का पोल उखड़ गया। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में तूफान का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 6. पंजाब: बारिश-ओले गिरने का रेड अलर्ट: 90kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। शुक्रवार को बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने की आशंका है। 70 से 90kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तांत्रिक की क्रूर हत्या, आत्मा न भटके इसलिए लाश में ठोंकी 11 कीलें; आरोपी की मां का इलाज कर रहा था बाबा
    Next Article
    कर्नाटक में 4 डिप्टी सीएम हो सकते हैं:शिवकुमार CM होंगे, शपथ अगले हफ्ते संभव; सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment