Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में तेज आंधी-बारिश, बिजली से दीवार गिरी:कई मोहल्लों में पानी भरा; जगह-जगह पेड़ और खंभे गिरने से बिजली गुल

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में शुक्रवार भोर से मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवा, गरज-चमक और बिजली कड़क के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। सुबह हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश होती रही। देवरिया जिला मुख्यालय पर सुबह 5 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश का असर शहर के कई इलाकों में देखने को मिला। राघव नगर समेत कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। नालियों का पानी सड़क पर आ जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई जगह बाइक और छोटे वाहन पानी में फंस गए। कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमानगर में बिजली गिरने से एक चाहरदीवारी गिर गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी है। वे अब धान की नर्सरी डालने के लिए अपने खेतों में तैयारी कर सकेंगे। 3 तस्वीरों में देखिए आंधी-बारिश से नुकसान… तेज हवा और बिजली गिरने से नुकसान,उमानगर में मकान की चाहरदीवारी गिरी तेज बारिश के साथ चली हवाओं ने कई इलाकों में नुकसान भी पहुंचाया। शहर के उमानगर मोहल्ले में बिजली गिरने से एक मकान की चाहरदीवारी अचानक भरभराकर गिर गई। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे कुछ सुबह के समय लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और मकानों के छज्जों के नीचे खड़े नजर आए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से गर्मी के कारण खेतों में नमी कम हो रही थी, लेकिन बारिश से राहत मिलेगी। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं बारिश शुरू होने के साथ ही जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम काफी ठंडा और सुहावना महसूस हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था और लोग घरों से निकलने से बच रहे थे। लगातार हो रही बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। ऐसे में बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम बदलने के बाद बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। 31 मई तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार देवरिया समेत प्रदेश के कई जिलों में 31 मई तक बारिश, तेज हवा और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके लिए कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। विशेषज्ञों ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। प्रशासन भी संभावित जलभराव और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण शहर में थोड़ी बारिश में ही जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा:टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल, RPF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article
    लखनऊ में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार:सड़क पर चाकू से रेत दिया था गला; पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment