Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी पर गोली मारी; मेरठ में मर्डर के बाद थाने पहुंचा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मार दी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बोला- आए दिन चाची झगड़ा करती थी, इसीलिए गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:20 बजे सभी घर के कामों में बिजी थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़े तो पूजा त्यागी बेडरूम में फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। इतने में 17 साल का भतीजा तमंचा लेकर भागता दिखाई दिया। थोड़ी ही देर में पूजा ने दम तोड़ दिया। 4 साल पहले मोदीनगर की रहने वाली पूजा की शादी धर्मेंद्र त्यागी से हुई थी। पूजा का 6 महीने का बेटा है। घटना हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव की है। हस्तिनापुर थाने की फोर्स और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 3 तस्वीरें देखिए- पति बोला- हंसते-खेलते परिवार को भतीजे ने उजाड़ दिया पति धर्मेंद्र त्यागी पत्नी की लाश देखकर बेसुध हो गए। रो-रोकर कहते रहे- एक हंसते-खेलते परिवार को भतीजे ने उजाड़ कर रख दिया। बच्चे को नहीं पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। आरोपी भतीजा अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। घर में पूजा के ससुर राजकुमार त्यागी (65) अपने 2 बेटों देवेंद्र और धर्मेंद्र के परिवार के साथ रहते हैं। धर्मेंद्र खेती करते हैं। देवेंद्र फौज में हैं। दो दिन पहले ही देवेंद्र छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर वापस गए हैं। देवेंद्र के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम हिमांशु है। जबकि, छोटे बेटे ने चाची की हत्या की है। हत्या कर भतीजे ने मवाना थाने में सरेंडर किया सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया- आरोपी ने हत्या कर मवाना थाने में सरेंडर कर दिया है। उसका कहना था कि आए दिन चाची से कहासुनी होती थी, झगड़ा करती थी। इसी वजह से दोनों में मन-मुटाव हुआ तो तमंचे से गोली मार दी। फिर भागकर मवाना थाने आ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। तमंचा कहां से मिला, पुलिस ये पता कर रही है। ----------------- ये खबर भी पढ़िए- MBBS छात्र की लाश 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही: गोरखपुर में फार्च्यूनर ने टक्कर मारी, दोस्त डॉक्टर से बोला- जिंदा कर दीजिए गोरखपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत हो गई। छात्र होली पर दोस्त के घर गया था। रात में खाना खाकर हॉस्टल जा रहा था। ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र हवा में उछला और 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में IPS को उठाकर कीचड़ में पटका, VIDEO:पुलिसवालों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़े, घसीटा; महिला पुलिसकर्मियों का विटेंज कार में डांस
    Next Article
    लखनऊ में भूत बनकर होली खेल रहे पुलिसवाले:CP को टोपी-चश्मा पहनाकर बग्घी में बैठाया, ADCP को गोद में उठा लाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment