Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली ASP ने रंग बरसे गाने पर किया डांस:पाइप से पानी फेंककर पुलिसकर्मियों को कराया रेन डांस, कपड़ा फाड़ी होली खेली गई

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस लाइन में आम जनता की होली संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से होली मनाई। अधिकारियों के आवास से लेकर थाना-चौकी और पुलिस लाइन तक होली की धूम रही। सुबह 11 बजे से पुलिस लाइन में एकत्र हुए पुलिसकर्मियों और उनके मातहतों ने ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। अधिकारियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी इस उत्सव में शामिल हुए। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, एसओजी प्रभारी अरविंद यादव और सभी थाना अध्यक्षों ने फिल्मी गानों पर नृत्य किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ और सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उत्सव में 'कपड़ा फाड़ होली' का पारंपरिक उत्साह भी देखने को मिला, जिससे माहौल और खुशनुमा हो गया। यह आयोजन पुलिसकर्मियों के बीच सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला रहा। फायर ब्रिगेड ने पुलिस लाइन में दमकल वाहनों को रंग से भरकर खड़ा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने दमकल वाहनों से रंगों की बौछार कर एक-दूसरे को सराबोर किया। डीजे की धुन और दमकल वाहनों से पानी की बौछार के बीच पुलिसकर्मियों ने जमकर रेन डांस किया। सभी थानों और चौकियों में भी दिनभर डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी थिरकते रहे। विभिन्न थानों से पुलिसकर्मियों की टोलियां पुलिस लाइन पहुंचीं और जश्न में शामिल हुईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेला देखने गई नाबालिग का अपहरण:बुलंदशहर में जंगल में ले जाकर गैंगरेप का आरोप, कार सवार चार युवक गिरफ्तार
    Next Article
    महिला किसान नेता का गला घोटा, पत्तों से ढककर जलाया:श्रावस्ती में 20 दिन बाद खुलासा, ब्लैकमेलिंग के चलते प्रेमी ने की हत्या, जंगल में मिला था कंकाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment