Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1734 बच्चों के बाद अब नए बैच की बारी:स्पोर्ट्स हब में जुटेगा शहर का टैलेंट, स्मार्ट सिटी और नगर निगम संवारेंगे ईडब्ल्यूएस बच्चों का भविष्य

    4 hours ago

    2

    0

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के सपनों को अब मैदान पर रफ़्तार मिलेगी। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आज यानी 2 अप्रैल को 'स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप' योजना के आठवें बैच के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के इस साझा प्रयास से शहर के 310 प्रतिभाशाली बच्चे खेल की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाएंगे। सुबह 7 बजे से शुरू होगी चयन प्रक्रिया ट्रायल के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों को सुबह 6:45 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा, जिसके बाद 7 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के लिए एक विशेष समन्वय समिति बनाई गई है। समिति के सदस्य जगदीश यादव, मुकेश कुमार वर्मा, अमित यादव, संजीव पाठक, डॉ. देवेश दुबे और राजीव गर्ग मौके पर मौजूद रहकर पूरी मॉनिटरिंग करेंगे। फिटनेस से लेकर स्किल तक की होगी जांच ट्रायल को व्यवस्थित बनाने के लिए खिलाड़ियों को पांच-पांच के छोटे समूहों में बांटा जाएगा। सबसे पहले बच्चों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट और एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद, जिस खेल में बच्चे की रुचि है, उस खेल से जुड़ा उनका व्यक्तिगत कौशल परखा जाएगा। यह पूरी चयन प्रक्रिया दोपहर 1 बजे तक चलने की उम्मीद है। अब तक 1734 बच्चों को मिल चुका है मौका यह इस योजना का आठवां बैच है। इससे पहले सात बैचों में शहर के 1734 बच्चों को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस बार आठवें बैच के लिए कुल 641 फॉर्म बांटे गए थे, जिनमें से 310 आवेदन जमा हुए हैं। खास बात यह है कि ये सभी फॉर्म जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उन बच्चों तक पहुंचाए गए थे, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत थी। 6 अप्रैल से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग ट्रायल में सफल होने वाले बच्चों का नया बैच 6 अप्रैल से शुरू होगा। चयनित खिलाड़ियों को आर्यनगर स्थित टीएसएच में वैसी ही सुविधाएं मिलेंगी, जैसी किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में होती हैं। बिना किसी फीस के मिलने वाली इस कोचिंग का उद्देश्य कानपुर के उन छिपे हुए खिलाड़ियों को सामने लाना है, जो आर्थिक तंगी की वजह से पीछे रह जाते हैं। इन सुविधाओं के जरिए बच्चे न केवल अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे, बल्कि भविष्य में राज्य और देश का नाम भी रोशन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर से उठी विश्व शांति की गूंज:युद्ध की विभीषिका के बीच नवीन नगर सेंटर ने की 'सकाश' सेवा, कुलपति आवास पर जुटे शहर के प्रबुद्ध जन
    Next Article
    हैंडबॉल में बेटियों के गोल से रोमांच हुआ दोगुना:सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल के तीसरे दिन मंत्री नंदी ने खिलाड़ियों को दी अंतरराष्ट्रीय मुकाम पाने की प्रेरणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment