Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैंडबॉल में बेटियों के गोल से रोमांच हुआ दोगुना:सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल के तीसरे दिन मंत्री नंदी ने खिलाड़ियों को दी अंतरराष्ट्रीय मुकाम पाने की प्रेरणा

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली के फ्यूचर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। देशभर से आईं खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी रफ्तार, सटीक पासिंग और जबरदस्त गोल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल के इस महाकुंभ में जीत के जज्बे के साथ उतरीं महिला खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खेलो इंडिया से मिली नई दिशा: मंत्री नंद गोपाल नंदी कार्यक्रम के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'खेलो इंडिया' ने देश में खेल संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य एशियाई खेलों और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना होना चाहिए। नंदी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब खिलाड़ियों को सुरक्षित और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण मिल रहा है, जिससे प्रतिभाएं निखरकर सामने आ रही हैं। इस दौरान ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और आदेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बरेली बनेगा खेल का नया हब: डॉ. आशीष गुप्ता जिला ओलम्पिक संघ, बरेली के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी मिलना जिले के लिए सम्मान की बात है। आशीष गुप्ता ने संकल्प दोहराया कि बरेली को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने के लिए आने वाले समय में और भी बड़े आयोजन कराए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं और सकारात्मक माहौल की प्रतिबद्धता भी जताई। मैदान पर कड़ा मुकाबला और दर्शकों का जोश तीसरे दिन के मैच बेहद संघर्षपूर्ण रहे। हर गोल पर दर्शकों की तालियों ने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भर दी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में इंडियन हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय, फ्यूचर ग्रुप के चांसलर मुकेश गुप्ता, और डॉ. स्वतंत्र कुमार समेत कई गणमान्य हस्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जैसे-जैसे फाइनल की ओर कदम बढ़ रहे हैं, बरेली में खेल का जुनून और बढ़ता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1734 बच्चों के बाद अब नए बैच की बारी:स्पोर्ट्स हब में जुटेगा शहर का टैलेंट, स्मार्ट सिटी और नगर निगम संवारेंगे ईडब्ल्यूएस बच्चों का भविष्य
    Next Article
    गेहूं का दाम 2585 रुपये और सुविधाएं वीआईपी:केंद्रों पर किसान से बदसलूकी की तो FIR, छाया और ठंडे पानी का इंतजाम जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment