Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    18 महीने से मानदेय नहीं मिला, रोजगार सेवक हड़ताल पर:मैनपुरी में लंबित मांगों को लेकर कलम बंद आंदोलन शुरू

    12 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के सभी रोजगार सेवक 16 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। संगठन की ओर से उपायुक्त श्रम रोजगार को ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि जब तक उनकी 10 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें पिछले 18 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रदेश संगठन मंत्री परशुराम शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि लगातार शासन और प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। रोजगार सेवकों ने यह भी कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई साथियों की हालत गंभीर हो गई है और कुछ ने आत्महत्या तक कर ली। ऐसे हालात में काम करना संभव नहीं है, इसलिए मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यह हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगी, लेकिन अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। संगठन ने यह भी संकेत दिया कि प्रदेश स्तर से जैसा निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार आगे की रणनीति बनाई जाएगी। रोजगार सेवकों ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि त्योहारों के समय भी उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता, जिससे उनके परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में नगर पालिका में निर्माण कार्य लंबित, डीएम नाराज:जिलाधिकारी ने नगर निकायों और डूडा के कार्यों की समीक्षा की
    Next Article
    अपर श्रम आयुक्त कार्यालय पर वाराणसी पुलिस का पहरा:कई संगठनों ने किया था विरोध का एलान, DIG बोले - किसी को नहीं है प्रदर्शन की अनुमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment