Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में नगर पालिका में निर्माण कार्य लंबित, डीएम नाराज:जिलाधिकारी ने नगर निकायों और डूडा के कार्यों की समीक्षा की

    10 hours ago

    1

    0

    डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों तथा डूडा की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद भरवारी में निर्माण कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए भरवारी के अधिशासी अधिकारी को अगली बैठक तक सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया। उन्होंने दारा नगर और चरवा के अधिशासी अधिकारियों को भी इस योजना के तहत सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. पाल ने अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को नगर निकायों के निर्माण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, शौचालय और टाइलीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा। जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोदय योजना और सीवरेज व जल निकासी योजना के तहत निकायवार कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पश्चिम शरीरा, चायल और दारा नगर में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि पश्चिम शरीरा में पेयजल परियोजना का कार्य 31 अगस्त, 2026 तक, चायल में इस माह तक और दारा नगर में 20 जून तक पूरा हो जाएगा। डूडा के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने बेड़ियों में जकड़कर किया प्रदर्शन:सोनभद्र में बदहाल स्वास्थ्य-जल आपूर्ति पर जिलाधिकारी कार्यालय घेरा
    Next Article
    18 महीने से मानदेय नहीं मिला, रोजगार सेवक हड़ताल पर:मैनपुरी में लंबित मांगों को लेकर कलम बंद आंदोलन शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment