Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक,कई ट्रेनें कैंसिल:लखनऊ-कानपुर रूट प्रभावित, लोकमान्य तिलक का बदला समय

    2 hours ago

    1

    0

    अगर आप रेल यात्री है तो आपके लिए जरुरी खबर है। दरअसल कानपुर रेल खंड पर 2 अप्रैल से 42 दिनों का मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक शुरू हो गया है। यह 13 मई 2026 तक जारी रहेगा। ब्लॉक कानपुर और कानपुर पुल बाएं किनारे के बीच डाउन लाइन पर पुल संख्या-110 पर लिया गया है। यहां पुराने स्टील ट्रफ को हटाकर एच-बीम स्लीपर लगाने का काम किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक करीब 8 घंटे का ब्लॉक रहेगा, जिससे इस रूट पर ट्रेन संचालन व्यापक रूप से प्रभावित होगा। लोकल यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित मेगा ब्लॉक का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर देखने को मिलेगा। इससे बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शताब्दी और वंदे भारत का बदला रूट नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस और आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को इस अवधि में बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है। दोनों ट्रेनें अब गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ रूट से चलेंगी और इस दौरान अलीगढ़, टूंडला, इटावा और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। इस बदलाव से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा समय और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। 25 से ज्यादा ट्रेनों का डायवर्जन, कई स्टेशन छूटेंगे रेलवे ने इस दौरान 25 से ज्यादा ट्रेनों के रुट में बदलाव किया है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना जरूरी हो गया है। कई ट्रेनों का समय भी बदला लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल से करीब 210 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा कोटा-पटना एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के समय में भी लगभग 4 घंटे का बदलाव किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अधेड़ का शव मिला:अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    मऊ में 8 बीघा गेहूं की फसल राख:दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग, किसानों को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment