Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 लाख से शुरू, 7 लाख टर्नओवर तक पहुंचा:कानपुर की शिवांशी ने 'पर्सनलाइज्ड पैकिंग' से बदला फैशन बिजनेस का अंदाज

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में आज के दौर में युवा सिर्फ डिग्री लेकर नौकरी की कतार में खड़े नहीं हैं, बल्कि खुद का रास्ता भी बना रहे हैं। शहर की शिवांशी ने इसी जज्बे को हकीकत में बदला है। साल 2024 में अपने एक दोस्त के साथ कपड़ों के बिजनेस की शुरुआत करने वाली शिवांशी आज स्वरोजगार की नई मिसाल बन गई हैं। उन्होंने साबित किया कि मजबूत इरादों के साथ सीमित संसाधनों में भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। शिवांशी ने अपने सफर की शुरुआत महज 2 लाख रुपये के निवेश से की। किसी दुकान या शोरूम के बजाय उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म को चुना। इंस्टाग्राम पेज और वेबसाइट के जरिए उन्होंने अपने उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचाए। शिवांशी बताती हैं कि ऑनलाइन बिजनेस में सबसे बड़ी चुनौती ग्राहकों का भरोसा जीतना था। उन्होंने क्वालिटी और पर्सनलाइज्ड पैकिंग पर ध्यान दिया। खूबसूरत पैकिंग में प्रीमियम क्वालिटी के कपड़े मिलने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ा और धीरे-धीरे उनका ब्रांड लोकप्रिय होता गया। लाल बंगला में खुला पहला फिजिकल स्टोर ऑनलाइन सफलता के बाद शिवांशी ने व्यापार का विस्तार किया और कानपुर के लाल बंगला स्थित न्यू सब्जी मंडी में अपना पहला स्टोर खोला। स्टोर खुलने के बाद उनके कलेक्शन का दायरा भी बढ़ गया। अब यहां साड़ियों के साथ सूट्स, को-ऑर्ड सेट्स, प्लाजो, स्कर्ट्स और ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। स्टोर पर आने वाले ग्राहकों को वैरायटी के साथ फैब्रिक को महसूस करने का मौका भी मिल रहा है। 7 लाख का सालाना टर्नओवर, बजट फ्रेंडली फैशन कम समय में शिवांशी का बिजनेस 7 लाख रुपये के सालाना टर्नओवर तक पहुंच गया है। उनकी सबसे बड़ी खासियत किफायती कीमतें हैं। ज्वेलरी की रेंज 50 से 70 रुपये से शुरू होती है, जबकि कपड़ों का शुरुआती कलेक्शन 650 से 700 रुपये के बीच है। पूरी रेंज 2500 रुपये के भीतर रखी गई है, ताकि हर ग्राहक बजट में लेटेस्ट फैशन खरीद सके। पाकिस्तानी सूट्स और एंटी-टार्निश ज्वेलरी का क्रेज स्टोर में इन दिनों पाकिस्तानी स्टाइल सूट्स, खासकर बेल स्लीव डिजाइन्स की मांग बढ़ी हुई है। इसके साथ ही एंटी-टार्निश ज्वेलरी भी महिलाओं में लोकप्रिय हो रही है, जिसका रंग जल्दी फीका नहीं पड़ता। शिवांशी का मानना है कि ग्राहकों से सीधा जुड़ाव और उनकी पसंद के अनुसार स्टॉक अपडेट करना ही सफलता का मंत्र है। शिवांशी की यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे निवेश के साथ अपने बड़े सपनों को हकीकत में बदलना चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:स्वागत में सजा शहर, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया गया
    Next Article
    बलरामपुर में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन:महिलाओं को सम्मानित कर सशक्तिकरण का संदेश दिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment