Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन हुआ:महिलाओं को सशक्त बनाने और जागरूक करने पर जोर दिया, पोषण पोटली बांटी गई

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस के विकासखंड में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने की। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना था। सम्मेलन में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया, जिसमें उनका उद्बोधन सुना गया। इस अवसर पर शिक्षा, कला, चिकित्सा, खेल, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित रहीं। ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव ने महिलाओं को स्वयं और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई क्षेत्रों में दिशा-निर्देश देने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सभी महिलाएं अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके क्षेत्र में कोई भी महिला किसी भी प्रकार के अभाव से ग्रस्त न रहे। गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली बांटी इस कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई और एक बालिका का अन्नप्राशन भी कराया गया। सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विकासखंड हाथरस के खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सम्मेलन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित:महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की जानकारी दी गई
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम,महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी:प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भाजपा कार्यालय पर देखा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment