Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 मई को गोरखपुर पहुंचेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:3 से शुरू करेंगे गोविष्टि यात्रा; 81 दिन तक चलेगी; रोज होगी गोष्ठी

    2 hours ago

    1

    0

    ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 2 मई की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। वह अपनी घोषित गोविष्टि यात्रा का शुभारंभ 3 मई को यहां से करेंगे। यह यात्रा अनवरत 81 दिनों तक जारी रहेगी। रोज 5 विधानसभा क्षेत्रों में पादुकापूजन एवं गोष्ठी का आयोजन होगा। शंकराचार्य 2 मई की शाम को अपने दीक्षित शिष्य एडवोकेट मनीष पांडेय के सहारा एस्टेट स्थित आवास पहुंचेंगे। वहां से वह 3 मई की सुबह भारत माता मंदिर पहुंचेंगे और लोगों के बीच गोविष्टि यात्रा के संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे। मनीष पांडेय ने बताया कि यह यात्रा देश की पहली यात्रा है, जिसमें शंकराचार्स जन-जन को जगाने उनके दरवाजे पर पहुंचेंगे। इसमें सकल उत्तर प्रदेश के सकल विधानसभा क्षेत्र कवर होंगे। शंकराचार्य के शिष्य मनीष पांडेय कहते हैं कि समूचे इतिहास में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहले ऐसे धर्माचार्य होंगे, जो 81 दिन की यात्रा शुरू करेंगे और गो माता के सम्मान के लिए लोगों को जाग्रत करेंगे। इसके लिए चिलचिलाती धूप में वह भ्रमण करेंगे। यह एक युग की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि गोरक्ष नगर से यात्रा का शुभारंभ होना कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। इस यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला होगा। बड़ी संख्या में धर्मानुयायी और कानूनविद भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्मानुयाई और कानूनविद भी शामिल हो रहे हैं। यह होगा यात्रा का मार्ग मनीष पांडेय ने बताया कि यह यात्रा सहारा स्टेट से निकलकर सहजनवा, खजनी, बांसगांव, चिल्लुपार विधानसभा से होते हुए चौरी चौरा विधानसभा में पहुंचेगी, जहां शंकराचार्य और टीम के लोगों का रात्रि विश्राम होगा। अगले सुबह फिर यह यात्रा गोरखपुर की सीमा को छोड़ते हुए हाटा, रामकोला, खड्डा, पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर पहुंचेगी। अनुमति के लिए दिया है आवेदन इस यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन दिया गया है। अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक अनुमति नहीं मिल सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत चुनाव में देरी पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन:संभल में एक माह के भीतर चुनाव कराने की मांग, राज्य निर्वाचन आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    कटरा सीट पर सपा से राजेश यादव पहली पसंद:बीएसपी से कुंवर सेन गंगवार, विधायक वीर विक्रम सिंह का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment