Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएनबी ने एमएसएमई के लिए मेगा आउटरीच कार्यक्रम किया आयोजित:सेक्टर को सशक्त बनाने, वित्तीय सहायता देने पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास और सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का लक्ष्य एमएसएमई क्षेत्र को वित्तीय सेवाओं, योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से मजबूत करना तथा बैंक के एमएसएमई उत्पादों के बारे में ग्राहकों को जागरूक करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली से मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार गोयल और मेरठ अंचल प्रमुख अजय तिबड़ेवाल ने किया। इसमें स्थानीय उद्यमियों, पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। इस दौरान बैंक ने एमएसएमई के विकास में सहायक नई वित्तीय योजनाओं और विशेष सेवाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों को सस्ती दरों पर ऋण प्राप्त करने की सुविधा और डिजिटल बैंकिंग समाधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यमियों को उनके व्यवसाय में सुधार के लिए विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। बैंक की विभिन्न एमएसएमई योजनाएं जैसे प्राइम प्लस, संपत्ति, ग्रोथ प्लस और सरकार की 'स्टैंड-अप इंडिया', 'मुद्रा योजना' जैसी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मेरठ मंडल के मंडल प्रमुख श्री नीरज कुमार आनंद ने इस अवसर पर कहा, “एमएसएमई हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह कार्यक्रम हमारे ग्राहकों और उद्यमियों के साथ जुड़ने का एक प्रयास है, ताकि उन्हें सही वित्तीय समाधान और सहायता प्रदान की जा सके।”कार्यक्रम के दौरान लगभग 175 करोड़ रुपये के 136 ऋण आवेदन प्राप्त हुए। कई उद्यमियों को मौके पर ही ऋण स्वीकृतियां प्रदान की गईं, और डिजिटल बैंकिंग उपकरणों का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने और एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में डीआईसी महाप्रबंधक अमरेश कुमार पाण्डेय, सौरभ जैन, तरुण कुमार, विवेक कुमार, श्वेता सिंह, राहुल शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा यूथ विंग ने PVVNL MD को सौंपा ज्ञापन:मेरठ में बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की
    Next Article
    विश्वनाथगंज सीट से अपनादल से अनुराग पटेल बने पहली पसंद:पार्टी के रूप में भाजपा पहली पसंद, सपा से संजीव पटेल को मिली प्राथमिकता; जानिए MLA की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment