Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 साल की बच्ची का शव उठाकर रो पड़े लोग:छोटे बच्चों को लेकर बंकर में छिपीं महिलाएं; अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की 20 PHOTOS

    16 hours ago

    1

    0

    ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का शनिवार को आठवां दिन है। US-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब आम लोगों, खासकर बच्चों पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर बंकरों में शरण लेने को मजबूर हैं। कई जगहों पर पब्लिक स्कूलों और इमारतों को अस्थायी शेल्टर में बदला जा रहा है, जहां लोग हमलों से बचने के लिए छिपे हुए हैं। इजराइल के लेबनान पर हमले के बाद हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। इसके अलावा यमन और तुर्किये जैसे देशों में ईरान के समर्थन में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। अब तक 1400 से ज्यादा लोग इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। युद्ध की तबाही और डर के बीच आम नागरिकों की जिंदगी कैसे प्रभावित हो रही है, इन 20 तस्वीरों में देखिए। 12 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात… ईरान इजराइल लेबनान यमन में ईरान के समर्थन में रैली तुर्किये में ईरान के समर्थन में प्रदर्शन इटली की संसद में ट्रम्प का विरोध US-इजराइल vs ईरान की 8 तस्वीरें… ईरान के हमले अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले इजराइल के लेबनान में हमले -------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 87 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम
    Next Article
    हैप्पी होली बोलने पर हत्या का आरोपी गया जेल:लखनऊ में बच्चों को पत्थर मारता था, लोग बोले- अपने बाप को मारकर नौकरी पाई थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment