Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राखपंचमपुर मेले का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ:5 दिवसीय मेले में हजारों श्रद्धालु आने की संभावना, पवित्र भभूति लगाने से ठीक होता है चर्म रोग

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर के जखौरा विकास खंड अंतर्गत राखपंचमपुर गांव स्थित सिद्धक्षेत्र राखपंचमपुर में शनिवार शाम वार्षिक मेले का शुभारंभ हो गया। श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित यह पांच दिवसीय मेला 11 मार्च तक चलेगा। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया। इस मेले में स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि सिद्ध बाबा के दर्शन और उनकी पवित्र भभूति लगाने से चर्म रोगों से राहत मिलती है। श्रद्धालु मंदिर में आटा, दाल और चावल जैसे अनाज चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह मेला श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों के लिए रोजगार का भी बड़ा माध्यम है। मेले में स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तनों की बड़ी मात्रा में बिक्री होती है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिलता है और उनके उत्पादों को दूर-दूर तक पहचान मिलती है। देखें, 3 तस्वीरें… मेले की भव्यता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पहले ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पानी, सफाई और शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मेला समिति की ओर से स्थानीय दुकानदारों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले में विभिन्न दुकानदारों द्वारा स्थानीय उत्पादों, मिट्टी के बर्तनों, खिलौनों और खाद्य पदार्थों की दुकानें व स्टॉल लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं का आवागमन भी शुरू हो गया है। मेला परिसर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है, वहीं बड़े झूलों को अलग मैदान में लगाया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर मेला परिसर में पुलिस चौकी स्थापित की गई है, जहां से 24 घंटे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट की व्यवस्था रहेगी। रात के समय प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं तथा अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, तहसीलदार सदर घनेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिटी हीट एक्शन प्लान समिति की बैठक आयोजित:अपर जिलाधिकारी ने विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए
    Next Article
    आईआईएमटी टी-20 लीग: रितुराज शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने:सिविल लाइन हीरोज ने 1.22 लाख में खरीदा, प्रियम गर्ग भी 1.20 लाख में बिके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment