Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 फीट नीचे खेत में गिरी कार, सात लोग घायल:बिजनौर के एनएच-734 पर अनियंत्रित हुई, हरियाणा से उत्तराखंड जा रहे थे यात्री

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में नेशनल हाईवे-734 पर हरियाणा से उत्तराखंड जा रही एक अर्टिगा कार बनैली नदी पुल के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी और पलट गई। इस दुर्घटना में चालक समेत सभी सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत कार्य चलाकर घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटना में खेत की खड़ी गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई। खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह घटना अफजलगढ़ ब्लॉक के मानियावाला क्षेत्र में नेशनल हाईवे-734 पर हुआ। सुबह करीब 5 बजे हरियाणा के रोहतक से उत्तराखंड के रामनगर जा रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। अंधे मोड़ के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। कार चालक हरियाणा के हिसार निवासी सोनू (32) थे, जबकि कार में नैनीताल निवासी खेमचंद, जगदीश, योगेश, दयाल, गिरधारी और आनंद सवार थे। दुर्घटना में सभी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची ग्रामीणों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चालक सोनू की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना के दौरान पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। किसान मोहम्मद असलम के ट्रैक्टर की मदद से कार को खेत से बाहर निकालकर चौकी पर खड़ा कराया गया। इस हादसे में जहां यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, वहीं खेत मालिक मोहम्मद फारूक की तैयार गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई यदि तहरीर प्राप्त होती है तो कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज:RRF-PAC और पुलिस बल तैनात, नमाजियों ने बताया शांतिपूर्ण माहौल
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में नई सड़क पर उगी घास:PWD ने दवा छिड़ककर हटाई, निर्माण पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment