Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज:RRF-PAC और पुलिस बल तैनात, नमाजियों ने बताया शांतिपूर्ण माहौल

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान शहर में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। सुरक्षा के मद्देनजर दो थानों की पुलिस के अलावा आरपीएफ-पीएसी (RRF-PAC) को भी तैनात किया गया था। 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद विवादित धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले तीनों रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 01:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई। दो थानों की पुलिस और आरपीएफ-पीएसी के साथ इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और सत्यव्रत पुलिस चौकी इंचार्ज विकास निर्वाल ने पैदल गश्त भी की। तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था और नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी को भी मस्जिद क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। नमाज में नवाब साद आदिल मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मोहम्मद शाह हुसैन, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नन्हे और गुलाम आजाद सहित कई लोग मौजूद रहे। मोहम्मद अकरम ने बताया कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज बहुत शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। अल्ली पहलवान ने भी अमन-शांति के माहौल में नमाज अदा होने की बात कही। लगभग 1000 लोग नमाज में शामिल हुए। तय्यूब हंसते ने कहा कि जामा मस्जिद में हर जुमे की नमाज सुकून के साथ हो रही है और संभल में भी अमन-चैन का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभी स्कूलों में NCERT बुक्स लगाने के आदेश:कल जीआइसी में लग रहा विक्रय शिविर, छात्र यहां से ले सकते हैं किताब, प्राइवेट किताबों से नहीं होगी पढ़ाई
    Next Article
    20 फीट नीचे खेत में गिरी कार, सात लोग घायल:बिजनौर के एनएच-734 पर अनियंत्रित हुई, हरियाणा से उत्तराखंड जा रहे थे यात्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment