Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 हजार की उधारी लेने गया युवक मृत मिला:उन्नाव में तेजाब से झुलसा शव मिला, परिजनों ने की शिनाख्त

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मोनू जायसवाल (30) की हत्या कर दी गई है। उनका शव उन्नाव के मराला चौराहे के पास तेजाब से झुलसी हुई हालत में मिला। परिजनों के अनुसार, मोनू रविवार शाम 20 हजार रुपये की उधारी लेने शुक्लागंज गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। मोनू जायसवाल सिम कैनोपी लगाने का काम करते थे। उनके पिता ओमप्रकाश ने बताया कि मोनू रविवार शाम अपने शुक्लागंज निवासी दोस्त से 20 हजार रुपये लेने निकले थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी मोनू का पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्नाव पुलिस ने मोनू की बहन सलोनी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कपड़ों से शव की शिनाख्त की। मृतक की पत्नी अंतिमा, जो फैजाबाद की रहने वाली हैं, ने बताया कि उनका विवाह मोनू जायसवाल से 26 सितंबर 2025 को हुआ था। उन्होंने आखिरी बार रात 9 बजे फोन पर बात की थी, जिसमें मोनू घबराए हुए लग रहे थे। अचानक फोन कट गया और बाद में बंद हो गया। अंतिमा ने 30 से अधिक बार कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अंतिमा सात माह की गर्भवती हैं। परिजनों ने उन्हें अभी तक मोनू की मौत की जानकारी नहीं दी है। मृतक के बहनोई शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शव मिलने की जानकारी हुई, जब वह मौके पर पहुचें तो तेजाब से झुलसा हुआ शव था। उन्होंने बताया वह अगर उनसे बताकर जाते तो वह साथ में जाते, उन्होंने आरोप है, कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी दौरान उनकी मां बेसुध थी, और बार बार गेट की तरफ़ देख बेटे का इंतज़ार कर रही है। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि सोमवार को पीड़ित परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चूंकि शव उन्नाव में मिला है और पोस्टमार्टम भी वहीं से हुआ है, आगे की कार्रवाई उन्नाव पुलिस के सहयोग से की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भड़के मेरठ के ट्रांसपोर्टर:21 से 23 मई तक चक्का जाम करने की घोषणा, 10 साल की समय सीमा पर भी सवाल
    Next Article
    प्रयागराज में इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, टावर पर चढ़ी लड़की:शादी की जिद पर अड़ी, 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-परिजनों ने समझाया तब उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment