Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 हजार रिश्वत लेते JE और लाइन मैन गिरफ्तार:मंडुआडीह पावर हाउस से एंटीकरप्शन ने पकड़ा, FIR करवाने की दी थी धमकी

    12 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में एंटीक्रपशन की टीम ने शुक्रवार को दोपहर बाद बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों कर्मियों ने मंडुआडीह के शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव को बिजली चोरी के मामले में FIR की धमकी देकर पैसों की मांग की थी। 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी गयी थी। आज 20 हजार देने के लिए बुलाया था। जिसे आज लेकर शिकायतकर्ता एंटीकरप्शन टीम के साथ मंडुआडीह इलाके में तय स्थान पर पहुंचा था। जहां से जेई और लाइनमैंन को गिरफ्तार किया गया। बिजली कटी और कहा चोरी की जलाते हो लाइट शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव ने एंटी करप्शन को बताया - मेरी लाइट बिल बकाया में काटी गयी थी। जिसपर बिजली विभाग के कार्यालय गया था तो जेई नवनीत यादव मेरे घर आये और जांच के बाद कहा तुम चोरी की बिजली चलाते हो। इसके बाद कहा की तुमपर एफआईआर होगी। इसपर मै डर गया तो बोले की 20 हजार रुपए दे दो मामला रफा दफा कर देंगे। आज मंडुआडीह पैसा लेकर बुलाया था शुभम श्रीवास्तव ने बताया - मैंने कुछ दिन की मोहलत पैसा देने के लिए मांगी थी लेकिन वो बार-बार दबाव बना रहे थे। जिसपर मैंने एंटी करप्शन टीम को लिखित में शिकायत दी। जिसपर जांच के बाद उन्होंने मुझे केमिकल लगी नोट दी। एंटी करप्शन के अधिकरियों ने बताया - इसपर जिलाधिकारी को सूचना देकर गवाहों के साथ तय स्थान पर पहुंचे। मंडुआडीह पावर हाउस पर जेई और लाइनमैन इंतजार कर रहे थे। पैसा पकड़ते ही किया गिरफ्तार मंडुआडीह पावर हाउस पहुंचते ही टीम के लोग हट बढ़ गए और शुभम श्रीवास्तव ने जेई नवनीत और लाइनमैन लक्ष्मण को पैसे दिए। जिसके बाद एंटीकरप्शन की टीम ने दोनों को को हिरासत में ले लिया। नवनीत के पास से 20 हजार रुपए बरामद हुए। वहीं उसकी जेब से और भी पैसा बरामद हुआ है। जिसकी जांच चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत:पिता बोले- दामाद ने पीटकर मार डाला, दाल-चावल बनाने पर हुआ था विवाद
    Next Article
    ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक-पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की मांग:हमीरपुर में ब्राह्मण महासभा ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment