Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत:पिता बोले- दामाद ने पीटकर मार डाला, दाल-चावल बनाने पर हुआ था विवाद

    11 hours ago

    2

    0

    हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर में गुरुवार देर रात एक विवाहिता गुड़िया की संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ गई। परिजन उसको बिलग्राम सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता राम किशोर ने दामाद पर पीट पीटकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि बच्चों की ज़िद पर दाल-चावल बनाने को लेकर पति--पत्नी में विवाद हुआ था। माधौगंज थाना क्षेत्र के खंदेरिया निवासी रामकिशोर ने बताया कि गुरुवार देर रात नशे की हालत में घर लौटे दामाद जितेंद्र ने खाना मांगा। गुड़िया ने उसे दाल-चावल परोसे, जिस पर वह नाराज हो गया। जितेंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पत्नी के टोकने पर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गुड़िया की चीख-पुकार सुनकर बच्चे जाग गए और रोने लगे। इसी बीच, जितेंद्र मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने खून से लथपथ गुड़िया को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक गुड़िया (35) की शादी 13 साल पहले गनीपुर निवासी जितेंद्र से हुई थी। जितेंद्र खेती-बाड़ी करता है और नशे का आदी है। रामकिशोर ने बताया कि जितेंद्र अक्सर गुड़िया के साथ मारपीट करता था। दंपति के चार बच्चे हैं। बिलग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 10 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा
    Next Article
    20 हजार रिश्वत लेते JE और लाइन मैन गिरफ्तार:मंडुआडीह पावर हाउस से एंटीकरप्शन ने पकड़ा, FIR करवाने की दी थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment