Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 मई को एक दिवसीय दौरे पर आएंगे राहुल गांधी:अमेठी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, अधिकारियों संग की बैठक; जिलाध्यक्ष के घर लिया जायजा

    1 hour ago

    1

    0

    नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के 20 मई को प्रस्तावित अमेठी दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा टीम अमेठी पहुंची और पुलिस ऑफिस सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा के हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई। सुरक्षा टीम ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल और रूट मैप को लेकर रणनीति तैयार की। वहीं बैठक में एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम प्रीति तिवारी, एसडीएम पंकज मिश्रा और प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित बैठक के बाद सुरक्षा टीम गौरीगंज में जामो रोड स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्र के आवास पहुंची। राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान दिवंगत योगेंद्र मिश्र के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। टीम ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राहुल गांधी 20 मई को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। वे गौरीगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दिवंगत जिलाध्यक्ष के घर जाएंगे और फिर संजय गांधी अस्पताल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद इस पूरे दौरे को लेकर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि राहुल गांधी का 20 मई को अमेठी दौरा प्रस्तावित है। एएसएल (एडवांस सिक्योरिटी लाइजन) की बैठक हो चुकी है। सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पुलिस तथा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद यह उनका चौथा दौरा होगा। सुरक्षा टीम के पहुंचने के बाद अमेठी में सियासी हलचल और तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक ई-रिक्शा में बैठे, फॉर्च्यूनर से वीडियो बनवाया:काफिला छोड़कर विधायक ने चलाई बुलेट; अफसर ने खरीदी 8 हजार की साइकिल
    Next Article
    कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन:गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कमी पर जताई चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment