Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    200-फीट गहरी खाई में गिरी बस, दो महिलाओं की मौत:31 यात्री घायल; कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को बाहर निकाला, ड्राइवर कूदकर फरार

    5 hours ago

    1

    0

    अजमेर में सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 31 लोग घायल हो गए। पुष्कर जा रही बस में 33 लोग सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर घाटी में बस बेकाबू हो गई। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी यात्रियों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया। पहले देखें, हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… 200 फीट नीचे पेड़ और झाड़ियों में फंसी बस सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया- अजमेर से पुष्कर की ओर जाते समय सांझीसर से थोड़ा आगे यह हादसा हुआ है। बस अचानक मेन रोड से खाई में उतर गई। करीब 200 फीट नीचे आकर पेड़ और झाड़ियों में फंस गई। लोगों की मदद से 33 घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इनमें से पूजा (28) पत्नी विजय सिंह गुर्जर और विमला देवी (50) पत्नी ओम प्रकाश गुर्जर की मौत हो गई। दोनों अजमेर की रहने वाली थीं। वहीं एक घायल को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य तस्वीरें देखिए… इनपुट सहयोग- अभिषेक शर्मा, पुष्कर पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास:अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी, पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवन
    Next Article
    iPhone16e पर यहां मच गई लूट, मिल रहा है हजारों रुपये सस्ता, जानिए इस धुरंधर ऑफर को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment