Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में कार-ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, कई घायल:दर्शन से लौट रहा था परिवार, एयरबैग खुलने से बची जान

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर पंजरौली शारदा नहर पुल के पास रविवार को एक कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार में सवार परिवार एयरबैग खुलने से सुरक्षित बच गया। लखनऊ निवासी प्रदीप यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कोटवाधाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बदोसराय थाना क्षेत्र के पंजरौली शारदा नहर पुल के पास उनकी कार पहुंची, तभी तूलीपुर की ओर से गेहूं लादकर आ रहा एक ई-रिक्शा सड़क पर चढ़ा। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हो गया। कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे प्रदीप यादव और उनका परिवार एक बड़े हादसे से बच गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक और कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी ने संन्यास लिया:स्वामी हर्षानंद गिरि नया नाम; अक्षय तृतीया पर पिंडदान किया
    Next Article
    ललितपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:प्रशासन ने बिना लेआउट पास कराए निर्माण ध्वस्त किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment