Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    200 इलेक्ट्रिक बसें आसान करेंगी आपका सफर:वाराणसी में कमिश्नर के अनुमोदन के बाद भेजी गई डिमांड, शहर व आसपास के इलाकों में होगा संचालन

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। यह शहर व आसपास के क्षेत्रों तक संचालित होंगी जिससे यात्रियों की राह आसान होगी। ये बसें फुल AC होंगी। कमिश्नर एस. राजलिंगम के अनुमोदन के बाद वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने बसों की डिमांड लखनऊ मुख्यालय को भेज दी है। दरअसल, काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इस दृष्टिकोण से यहां उन्हें आवागमन में काफी असुविधाएं हो रही हैं। मानक के हिसाब से एक लाख की आबाद पर 30 बसों की आवश्यकता होती है। इसके मुताबिक, शहर की लगभग 17 लाख आबादी के हिसाब से 510 बसों की आवश्यकता होगी। इसलिए पहले चरण में 200 बसों की डिमांड भेजी गई है। शेष 300 बसों की डिमांड भी अनुमोदन होने के बाद भेजी जाएंगी। उम्मीद है जल्द ही इस पर मंजूरी भी मिल जाएगी। 15 से 20 मई तक चलेंगी 77 मिनी बसें मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा के तहत 77 मिनी बसें 15 से 20 मई के बीच चलने लगेंगी। इनमें वाराणसी जिले की 35, जौनपुर की 20, सोनभद्र की 14, चंदौली की 5 और गाजीपुर की 3 बसें हैं। इन बसों के संचालकों को परिवहन निगम ने पहले ही आवंटन पत्र जारी कर दिया है। उन्हें 15 मई तक बसें सम्बंधित डिपो में भेजने के लिए कहा गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वाराणसी ग्रामीण और कैंट) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के अंतिम छोर को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए 28 सीटर तक क्षमता की बसें चलाई जाएंगी। इससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन आज:आगरा में धौलपुर हाउस से शुरू होगा पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
    Next Article
    नीला ड्रम हत्याकांड- हेडमोहर्रिर और थानाप्रभारी आज तलब:आरोपी साहिल के बचाव में होगी गवाही, सीसीटीवी फुटेज भी पेश होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment