Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन आज:आगरा में धौलपुर हाउस से शुरू होगा पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    स्मार्ट मीटर का विरोध थमता नजर आ नहीं आ रहा। समाजवादी पार्टी सोमवार को इसके विरोध में प्रदर्शन करने जा रही है। धौलपुर हाउस से कलेक्ट्रेट तक सपाइयों ने पैदल मार्च का एलान किया है। कलेक्ट्रेट पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने सभी कार्यकर्ताओं से सुबह 10 बजे धौलपुर हाउस पर एकत्रित होने का आह्वान किया है। समाजवादी पार्टी ने स्मार्ट मीटर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिल क्यों नहीं दिया जाता। पहले 1500 रुपये का बिल भरने वाले उपभोक्ता अब 3 से 4 हजार रुपये अदा करने पर मजबूर हैं। टोरंट की लूट का कोई हिसाब-किताब ही नहीं है। सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा-स्मार्ट मीटर आम लोगों के शोषण का जरिया बन चुके हैं। आधुनिक व्यवस्था कहकर गरीब और मध्यम वर्ग से लूट की जा रही है। प्रदेश भर से रिचार्ज के बाद भी समय से बिजली न आना, बिना सूचना कनेक्शन काटना, अपारदर्शी बिलिंग सिस्टम की शिकायतें आ रही हैं। कम यूनिट पर भी फिक्स चार्ज लिया जा रहा है। काटने के बाद जोड़ने के लिए भी अलग से चार्ज लिए जाते हैं। सपा का ये है कहना मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार प्रीपेड बैलेंस बनाए रखने में सक्षम नहीं हैं। कई मामलों में पहले उपभोक्ता से गलत बिल लेकर बाद में वापस करने के भी प्रमाण हैं। सपा इस मुद्दे पर 15 दिन पहले चेतावनी दे चुकी है। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा-सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में बड़ा आंदोलन होगा। आगरा से यह आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा पालिका चेयरमैन पर रंगदारी का मुकदमा:ज्वैलर्स का आरोप-चेयरमैन ने कहा, 50 लाख दो वरना दुकान के आगे खोखा रखवा दूंगा
    Next Article
    200 इलेक्ट्रिक बसें आसान करेंगी आपका सफर:वाराणसी में कमिश्नर के अनुमोदन के बाद भेजी गई डिमांड, शहर व आसपास के इलाकों में होगा संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment