Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 साल पुराने हत्याकांड में 3 को उम्रकैद:आजमगढ़ में 2002 में हुई थी वारदात, सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ कोर्ट ने 24 साल पुराने हत्या के मुकदमे में तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीनों को सश्रम आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने मंगलवार को सुनाया। अभियोजन के अनुसार, वादी मोहम्मद राफे निवासी बैरीडीह, थाना देवगांव के पिता सोहराब अक्सर मुकदमे की पैरवी के लिए कलेक्ट्रेट कचहरी, आजमगढ़ के पास स्थित नीलकंठ होटल में ठहरते थे। 19 नवंबर 2002 को उन्हें पैरवी के लिए इलाहाबाद जाना था। उनके साथ जाने के लिए वादी राफे, उनके चाचा एजाज अहमद और इश्तियाक तड़के ही बैरीडीह से होटल पहुंच गए। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब सभी होटल से निकले, तभी गांव के इम्तियाज, अलीशेर और नदीम वहां पहुंच गए। आरोप है कि इम्तियाज के उकसाने पर नदीम, अलीशेर ने सोहराब को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सोहराब को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। 9 गवाहों के बयान पर टिका फैसला मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी और एडीजीसी दीपक कुमार मिश्रा ने कुल नौ गवाहों को अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी इम्तियाज, अलीशेर और नदीम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और सभी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही अदालत ने जुर्माने की 70 प्रतिशत रकम मृतक के पुत्र वादी मोहम्मद राफे को देने का आदेश भी दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी हत्याकांड में पति को आजीवन कारावास की सजा:ललितपुर में कोर्ट ने 50 हजार का लगाया जुर्माना, 2 साल पहले पैसे नहीं देने पर की थी हत्या
    Next Article
    मेरठ के विवान अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप:प्रबंधन बोला- आरोप निराधार मरीज को था शुगर, इसलिए इलाज में समस्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment