Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25-25 हजार के 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, हत्या के आरोप चल रहे थे फरार, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस पुलिस ने बहुचर्चित सोनू हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला 6 अप्रैल का है, जब प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या कर दी गई थी। उनका शव अगले दिन सादाबाद-जलेसर रोड पर एक गंदे नाले में मिला था। सोनू की बहन ने आरोप लगाया था कि मकान हड़पने के लिए सोनू की हत्या की गई थी। इस मामले में कमल और गौरव निवासीगण दिल्ली वाला मोहल्ला मुख्य आरोपी हैं। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि आज सोमवार की रात एसओजी टीम, थाना कोतवाली नगर और थाना सहपऊ पुलिस की अलीगढ़-आगरा बाईपास से नहरोई जाने वाले रास्ते के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में 25-25 हजार रुपए के इनामी आरोपी शौर्य भारद्वाज और कृष्णा जाटव घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर), दो जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शौर्य भारद्वाज पुत्र सुशील भारद्वाज (निवासी गणपति नगर, मथुरा रोड, थाना कोतवाली नगर, हाथरस) और कृष्णा जाटव पुत्र सुरेंद्र जाटव (निवासी नगला उदयभान, थाना मुरसान, हाथरस) के रूप में हुई है। पुलिस ने अपनी कस्टडी में इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, मुख्य आरोपी कमल और गौरव अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:तेरहवीं की दावत खाकर घर लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    अयोध्या में सपाईयों ने लगाए बाबासाहेब के जयकारे,आरती की:पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने प्रतिमा की धुलाई कर पोछा,फिर मल्यार्पण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment